हनुमान जयंती पर 12 अप्रैल को गुना की हनुमान टेकरी पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं

हनुमान टेकरी पर मेले की तैयारियां शुरू । । जिला प्रशासन और नगरपालिका इस बार स्वच्छता को लेकर अनेक प्रयास कर रहा है।

हनुमान जयंती पर 12 अप्रैल को गुना की हनुमान टेकरी पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन और नगरपालिका इस बार स्वच्छता को लेकर अनेक प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष और नपा की टीम ने हनुमान टेकरी पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया।
नपा अध्यक्ष सविता गुप्ता के नेतृत्व में नपा अमले और टेकरी समिति ने हनुमान जयंती के पहले हनुमान टेकरी मंदिर परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा नेता व पूर्व पार्षद अरविंद गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव, पार्षद कीर्ति सरवैया, सचिन धूरिया, टेकरी समिति के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुलशन जुनेजा, आलोक नायक , पार्षद प्रतिनिधि राजेश साहू, महेंद्र कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह मौजूद रहे।
                                                                                नपा अध्यक्ष ने टीम के साथ हनुमान टेकरी पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रेशर पाइप लगाकर सीढ़ियों की धुलाई कर सफाई की गई।
सभी ने लगभग 2:30 घण्टे तक श्रमदान किया। नगर पालिका का स्वच्छता अमला, विद्युत अमला, लोक निर्माण शाखा का अमला शामिल हुआ। सभी ने टेकरी मंदिर प्रांगण से लेकर नीचे तक झाडू लगाकर सफाई की।
नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि भगवान हनुमान प्रकटोत्सव पर टेकरी आने वाले श्रद्धालुओं को मन्दिर का वातावरण स्वच्छ मिले, किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में आज सुबह 9 बजे से 11:30 तक श्रमदान कर स्वच्छता कार्य किया गया। टेकरी समिति को इलेक्ट्रिक कचरा वाहन भी प्रदान किया गया है, जिससे टेकरी परिसर की नियमित सफाई होती रहेगी और कचरा निस्तारण विधिवत हो सकेगा।
                                                                                     हनुमान टेकरी पर मेले की तैयारियां शुरू
श्रद्धालुओं से स्वच्छता रखने की अपील
मेले के दौरान नगर पालिका द्वारा आमजन की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता व्यवस्था कराई जा रही है। अध्यक्ष ने टेकरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से हनुमान टेकरी पहाड़ी,मन्दिर प्रांगण एवं मेला ग्राउंड में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने पूजा आदि से निकलने वाली थैलियों, अगरबत्ती के पैकेट्स, नारियल के खोल को निर्धारित स्थान पर डालने का अनुरोध किया है।मान टेकरी पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया।
मध्य प्रदेश में स्थित “टेकरी सरकार” एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। यहाँ इसके बारे में कुछ जानकारी दी गई है:
  • स्थान:
    • यह मंदिर गुना जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है।
    • यह ऊंची पहाड़ियों पर बना हुआ है।

  • महत्व:
    • यहाँ प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है।
    • यह स्थान सातवीं शताब्दी पूर्व का है और साधु-संतों की तपोभूमि का केंद्र रहा है।
    • यह एक सिद्ध स्थल है।
  • पहुँच:
  • हवाई मार्ग: ग्वालियर और भोपाल हवाई अड्डों से लगभग 200 किलोमीटर दूर है।
    • रेल मार्ग: गुना रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर है।
    • सड़क मार्ग: गुना बस स्टैंड से 4.5 किलोमीटर दूर है।
यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए बहुत ही श्रद्धा का केंद्र है।

ये भी पड़े ………..

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एक किसान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया

Frequently Asked Questions

गुना में कौन सा मेला लगता है?
गुना किस लिए प्रसिद्ध है?
गुना का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

गुना का पूरा नाम क्या है?

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *