गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एक किसान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया

गुना में 10 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग:पास खड़ा ट्रैक्टर भी जलकर खाक; 15 लाख का नुकसान

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को एक किसान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया। खेत में कटी रखी 10 बीघा गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे पास में खड़ा ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया। आग से किसान को लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी अनुसार, परसौलिया गाने के किसान जसमाल भिलाला ने अपनी 10 बीघा जमीन में गेहूं की फसल उगाई थी। कटाई के बाद खेत में ही फसल के ढेर लगा दिए गए थे। पास में उनका ट्रैक्टर भी खड़ा था। सुबह जब परिवार के लोग खेत के पास बने घर में थे, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी फसल राख हो गई।

फायर ब्रिगेड समय नहीं पहुंच पाई इस कारण सब जल गया 

ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और जंजाली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल और ट्रैक्टर जल चुका था।
पुलिस ने मौका मुआयना किया और पाया कि खेत के आसपास बिजली के तार भी नहीं थे, जिससे यह नहीं कहा जा सकता कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग कैसे लगी, यह रहस्य बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

                                                                                                              आग से फसल के पास रखा ट्रैक्टर भी जल गया।

आग बुझाने की कोशिश तो पुरे परिबार के सदस्यों ने की

जब परिवार के सदस्यों ने आग फसल में लगी देखी तो सभी ने पूरी कोशिश की पर जब तक आग ने सब कुछ जला दिया था पुलिस ने मौका मुआयना किया और पाया कि खेत के आसपास बिजली के तार भी नहीं थे, जिससे यह नहीं कहा जा सकता कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग कैसे लगी, यह रहस्य बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *